प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर में लाखों की चोरी, बगल में चौकी लेकिन कुछ नही कर पायी पुलिस - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 23 दिसंबर 2017

प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर में लाखों की चोरी, बगल में चौकी लेकिन कुछ नही कर पायी पुलिस


प्रतापगढ़। विश्वनाथगंज क्षेत्र के कुशफारा गांव स्थित अतिप्राचीन व प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर में कल रात चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। 

शनिदेव धाम से भगवान शनिदेव का लाखों का मुकुट और दान पेटिका तोड़कर हजारों रूपये की चोरी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि यह वारदात पुलिस के नाक के नीचे हुआ है और पुलिस कुछ नहीं कर पायी। शनिदेव धाम परिसर में ही पुलिस चौकी है इसके बावजूद चोरों इतनी बड़ी घटना को क्रमबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया है।


दो दिन पूर्व अपना दल के नेता व सदर विधायक संगम लाल गुप्ता के घर के सामने स्थित प्रतापवासिनी माँ शीतला देवी धाम में भी चोरों ने मचाया था और लाखों की चोरी को अंजाम दिया।
एक के बाद एक बेल्हा के धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनायें होना साबित करता है जनपद के मंदिर चोरों के निशाने पर हैं। इसके मद्देनजर ज़िले के अन्य धार्मिक स्थलों पर चाकचौबंद बढ़ाने के जरूरत है। कल कोई बड़ी और अप्रिय घटना का इंतजार प्रशासन को नहीं करना चाहिए।