जमीन के चलते शूटर से बीरपुर में कपड़ा कारोबारी की हत्या करवाने की थी साजिश - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 18 दिसंबर 2017

जमीन के चलते शूटर से बीरपुर में कपड़ा कारोबारी की हत्या करवाने की थी साजिश



प्रतापगढ़ फतनपुर के बीरापुर बाजार निवासी रमाशंकर जायसवाल की घर पर ही कपड़े की दुकान है। रविवार शाम लगभग 7 बजे उनकी दुकान पर एक बाइक से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें दो गोलियां मार दीं। रमाशंकर को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। वहां एसआरएन अस्पताल में उसे आईसीयू में रखा गया है। बेटे ने घटना का कारण जमीन विवाद बताया इधर, रमाशंकर के बेटे ज्ञानचंद ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करा आरोप लगाया कि जमीन के विवाद में उसके पिता पर हमला कराया गया है।
हालांकि गिरफ्तारी हुए बिना पुलिस और पीड़ित परिवार नामजद आरोपितों का नाम बताने से बच रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कॉलेज प्रबंधन से जुड़े एक व्यक्ति पर आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया है। बिहार के रहने वाले एक शूटर व उसके एक अज्ञात साथी पर गोली मारने का आरोप लगाया गया है। चर्चा तो यहां तक है नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन सीओ रानीगंज जीडी मिश्र फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इनकार कर रहे हैं। दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ जमीन के विवाद में हमले की शिकायत मिली है। उस पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आरोपों से इतर पुलिस घटना के अन्य पहलुओं पर भी छानबीन कर रही है।