जिलाधिकारी ने ग्रामसभा बरई में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्यायें - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

जिलाधिकारी ने ग्रामसभा बरई में चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्यायें


 जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी राजकमल यादव ने विकास खण्ड कुण्डा अन्तर्गत ग्रामसभा बरई में चौपाल लगाकर लोगो की समस्यायें सुनी। चौपाल में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित लोगों से जानकारी ली कि गांव में सबसे गरीब व्यक्ति कौन है तो लोगों ने बताया कि राकेश कुमार हेला का परिवार सबसे गरीब है जिसके 12 बच्चे है। जिसके लिये जिलाधिकारी ने राकेश कुमार को अन्त्योदय कार्ड दिलाने, बच्चो की निःशुल्क पढ़ाई के साथ-साथ जमीन उपलब्ध होने पर पट्टा दिये जाने का निर्देश उपजिलाधिकारी आर0पी0 वर्मा को दिया। इसी तरह गांव के कई लोगों ने अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज करायी। चौपाल में ग्रामसभा बरई निवासी रामचन्द्र जो कि विकलांग है ने कोटेदार मो0 अकमल के खिलाफ राशन कम देने की शिकायत की जिसके लिये जिलाधिकारी ने कोटेदार अकमल का कोटा निरस्त करने और सप्लाई इन्सपेक्टर के अनुपस्थित होने पर विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के समय उपजिलाधिकारी कुण्डा आर0पी0 वर्मा, तहसीलदार, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, पी0डी0 परियोजना निदेशक अरविन्द सिंह सहित अन्य अधिकारीगरण उपस्थित रहे।