![]() |
प्रतापगढ़ | मान्धाता पुलिस द्वारा गश्त के दौरान बृहस्पतिवार को रात के करीब 2 बजे पूरे अजमेरशाह गांव के पास एक लुटेरे को अरेस्ट किया गया। इस दौरान उसके अन्य तीन साथी भागने में सफल रहे।
मानधाता पुलिस रविवार को गश्त पर थी। इस दौरान रास्ते में गाँव पूरे अजमेरशाह स्थित रेलवे फाटक के पास विश्वनाथगंज की ओर दो मोटरसाइकिल बहुत स्पीड में आती दिखी। शक होने पर पुलिस कर्मचारिओं ने दोनों बाइक को रुकवाने की कोशिश की तो युवकों ने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने का प्रयास किया। ब्रेकर पर मोटरसाइकिल स्लो होने पर एक युवक कूदकर रेलवे पटरी के किनारे होकर फरार हो गया। पुलिस ने किसी प्रकार मोटरकयले चला रहे युवक को घेरकर धर दबोचा। जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार 2 लोत्तेरे भाग गए।
पुलिस के मुताबित पकड़ें गये मुजरिम गाजीपुर थाना निवासी राजकुमार सिंह पुत्र अश्वनी सिंह उर्फ़ नाथू सिंह से मानधाता के पास महीने पूर्व लूटी गई पल्सर, और 1 तमंचा व 2 कारतूस बरामद किया है। जबकि उसके लूटेरे साथ अखिलेश मिश्रा निवासी भड़भड़ी, थाना जेठवारा, शुभम उर्फ मोनू सिंह निवासी गाजीपुर व विनीत पांडेय, गाँव वीर का पुरा, थाना मानधाता भागने में सफल रहे।
पुलिसके पूछताछ में आरोपित ने बताया कि यह पल्सर राजकुमार को शुभम सिंह उर्फ मोनू ने दिया था, जो कि चोरी की बाइक है। गुरुवार को भी वें लोग लूटपाट के उद्देश्य से निकले थे। उन लोगों इस वर्ष 5 नवंबर 17 को बेलखरी गांव के आगे नाला पर एक मोटरसाइकिल लूटी थी। इन चारों आरोपितो के विरुद्ध केस दर्ज करके पुलिस ने राजकुमार सिंह को हवालात भेज दिया।
