जिला सेवायोजन अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में दिनांक 03 जनवरी 2018 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों के द्वारा विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये अभ्यर्थी जो सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत है दिनांक 02 जनवरी 2018 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। रोजगार मेले में अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से आनलाइन आवेदन करना होगा। आनलाइन आवेदन के यिले सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात् उन्हें पुनः रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लागिन आई0डी0 द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ में सम्पर्क कर सकते है।
मंगलवार, 19 दिसंबर 2017
फिर आया रोजगार मेला, इच्छुक जरूर लाभ उठायें
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
