पुलिस की नाक के नीचे हो सकता है खूनी संघर्ष, पुलिस पूरी तरह से नाकाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

पुलिस की नाक के नीचे हो सकता है खूनी संघर्ष, पुलिस पूरी तरह से नाकाम




प्रतापगढ़ मे अपराध दिनप्रति दिन बढ़ता जा रहा है यूपी सरकार अपराध को लेकर कुछ भी दावा करे पर प्रतापगढ़ का अलग ही नाम चल रहा है। प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली थाना क्षेत्र से सटा हुआ गांव कुन्दन पुर कोटे दार का विवाद इस कदर बढता जा रहा है की कुछ दिन पहले कोटे को निलंबित कुछ गांव के व्यक्तियों ने कराया था कुछ दिन पूर्व किसी तरह कोटा बहाल हो गया यह मामला इतना जोर पकड लिया कि शुक्रवार की रात्रि साढे आठ बजे पट्टी ग्रामीण कोटेदार को गोली मार दी गई कोटे दार के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग दौड़ कर आये कोटेदार ने चिल्ला चिल्ला दो लोगों को गोली मारने का आरोप लगाया है। जिसमें से दो उन्हीके गांव के ही थे नन्दन चौवे और महेन्द्र यादव और दो अज्ञात के खिलाफ जीतलाल के पुत्र सूरज सरोज के शिकायत पर पट्टी कोतवाल ने मुकदमा दर्ज किया उसी दिन पट्टी कोतवाल राजेश कुमार ने महेन्द्र यादव के भाई को पकड़ा था मगर किसी दबाव की वजह से 16 तारीख को छोड़ दिया गया। अपराधी गाँव में लगातार जीतलाल के परिवार वालों को सुलह करने की धमकी दे रहा है। पट्टी पुलिस किसी भी अपराधी को आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाया है। जो कि पट्टी थाने के पांच सौ मीटर दूर पर खुलेआम अपराधी घूम रहे हैं।