प्रतापगढ़ के प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की ख़ुदकुशी, नाबालिक प्रेमिका थी नौवी की छात्रा - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

प्रतापगढ़ के प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर की ख़ुदकुशी, नाबालिक प्रेमिका थी नौवी की छात्रा


कुंडा| जनपद के कुंडा कोतवाली अंतर्गत आने वाले मवई दुअर नाले के समीप सोमवार की रात एक प्रेमी जोड़ें ने रेल से आगे आकर ख़ुदकुशी कर ली। भोर सबेरे मंगलवार को जब इस घटना के बारे में जानकारी हुई तो लोग स्तब्ध रह गए। प्रेमिका महज 16 साल की नाबालिक थी।

मानिकपुर थाना इलाके के साहूमई बिछलहा पुरवा की रहने वाली 16 वर्षीय नाबालिक लड़की  मकोइया स्थित राम किशुन इंटर कॉलेज में क्लास नौ की छात्रा थी। वहीँ लड़की का प्रेमी 19 वर्षीय युवक जो पुरबियन का पुरवा गाँव स्थित भगवत प्रसाद इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का विद्यार्थी था। प्रेमी युगल सोमवार को स्कूल कॉलेज से लौटकर घर आए और शाम लगभग 7 बजे अपने-अपने घर से लापता हो गये। रात में ही दोनों ने मवई गांव के समीप प्रयाग-ऊंचाहार सेक्शन पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। शरीर कई टुकडो में बट गया। मंगलवार की तडके सुबह दोनों की शिनाख्त हुई। घर परिवार व परिजन घटनास्थल पर पहुँच कर अवाक से रह गए। 

पुलिस का बयान -
कुंडा कोतवाली के इनचार्ज निरीक्षक अभय कुमार श्रीवास्तव का अनुसार दोनों ने आत्महत्या की है। देर शाम तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली। फ़िलहाल पुलिस स्वयं ही छानबीन में जुट गई है।