जिस दिन तेज लगन रहती है कहीं न कहीं डीजे पर विवाद होता है और कई बार तो हत्या तक को अंजाम दे दिया जाता है। पुलिस वैसे भी सक्षम नहीं कि वह आपराधिक प्रवृति वाले इंसानों में खौफ पैदा कर सके इसीलिए सभी तहसील के सभी थानों को यह आदेश दिया जा रहा है कि यह सुनिश्चित करें कि होली के दिन डीजे न बजने पाये और किसी भी तरीके का हुड़दंग न हो । प्रशासन के लोग जनता से अपील कर रहे हैं कि होली के दिन दोपहर 1:00 बजे तक ही रंग खेलें और गलत तरीके से किसी को न परेशान करें और सभी धर्म समुदाय के लोगों से अपील की जा रही है कि शांति बनाए रखें। यह कुछ भी करने के प्रयास न करें जो कानूनी रुप से गलत हो जैसे कि डीजे का बजाना।
सभी थानेदार जनता को आगाह कर रहे हैं कि अगर डीजे बजा तो जेल जाना सुनिश्चित समझो। प्रतापगढ़ समाचार ने जब लोगों से इस बाबत सवाल पूछे तो उनका कहना है कि "तौ का अब योगी राज मा डीजे न बाजय देइहैं पुलिसवय, ई तौ बड़ी नाइंसाफी करत अहैं योगी" । प्रतापगढ़ के लोग प्रशासन के इस निर्णय से खुश नहीं हैं और लोगों का कहना है कि उन्हें अपना त्यौहार मनाने की आजादी देनी चाहिए। होली में आधुनिक युग में डीजे का अपना एक अलग मजा है।
फिलहाल जनता जो भी कहे प्रतापगढ़ प्रशासन ने सरकारी आदेश पर ही यह निर्णय लिया है और जनता अब सीधे योगी सरकार को कटघरे में खड़ा कर रही है।
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018
पूरे प्रतापगढ़ में कहीं भी होली पर नहीं बजेगा डी.जे.
Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़
