दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे चोर, समेटा सामान और हुए रफ्फूचक्कर - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 23 मार्च 2018

दरवाजा तोड़कर मकान में घुसे चोर, समेटा सामान और हुए रफ्फूचक्कर

बाबूगंज में बुधवार की देर रात मकान का दरवाजा ही तोड़ दिया गया। यह किया बेख़ौफ़ चोरों ने इन्हें न पुलिस का डर है न पकड़े जाने का। घर में घुसे इन चोरों ने हजारों का सामान व नकदी चुरा ली। पीड़ित परिवार की तहरीर पर अब पुलिस जांच करेगी।
 
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज गाँव के निवासी कमाल के घर में बुधवार देर रात चोर दरवाजा तोड़कर अंदर गए। घर के पीछे के कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया कुछ न मिलने पर चोरों ने आलमारी भी तोड़ डाली और उसमें रखे 20 हजार रुपए की नोटों का बंडल व एक लाख का कीमती सामान समेट ले गए। गुरुवार जब सुबह इस कृत्य की जानकारी परिवार को लगी तो वो बदहवास हो गये और पीड़ित कमाल ने पुलिस को सूचना दी। जब लालगंज पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो उसने सबसे पहले आसपास के लोगों से पूछताछ की उसके बाद मामला हल करने का आश्वासन दिया है।