प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ सांगीपुर ब्लॉक में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन - Pratapgarh Samachar

Breaking

मंगलवार, 27 मार्च 2018

प्रधान के भ्रष्टाचार के खिलाफ सांगीपुर ब्लॉक में ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन


पिछले 3 से 4 महीने से पूरे प्रतापगढ़ में गांव व प्रधान के बीच की लड़ाई अब गाँव से निकल कर सांगीपुर ब्लॉक तक आ गयी है। ब्लॉक के अधिकारियों ने प्रधान के साथ मिलकर किया है भ्रष्टाचार इसीलिए इन ग्रामीणों का साथ ब्लॉक के अधिकारी भी नहीं दे रहे हैं।
    गोपालपुर ग्रामसभा के प्रधान के खिलाफ इसी ग्राम सभा के ग्रामीणों ने बगावत कर रखी है। इसी क्रम में उन्होंने सांगीपुर ब्लॉक में धरना दिया। अठेहा - लालगंज सड़क जाम कर दी लेकिन प्रधान से मिले हुए अधिकारी में से कोई नहीं आया। मज़बूरी में एडीओ पंचायत ने सम्बंधित ज्ञापन उन ग्रामीणों से लिया और धरना शान्त कराया। 
     कल यानी सोमवार को गोपालपुर के ग्रामीण प्रधान गुड्डा देवी के खिलाफ ब्लॉक प्रदर्शन करने पंहुचे। इनके पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद सांगीपुर पुलिस भी सूचना पर पहुंची। प्रधान का साथ देने के लिए ग्रामीणों ने प्रधान व ब्लॉक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लगातार 3 घण्टे तक धरना व नारेबाजी होती रही। मज़बूरन एडीओ पंचायत कुसुमलता ने बीडीओ व किसी अन्य अधिकारी के नहीं पहुँचने पर ग्रामीणों का ज्ञापन लिया। हालाँकि कुसुमलता ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला जस का तस इस विरोध प्रदर्शन में विद्याधर तिवारी, विनोद तिवारी, रोहित तिवारी, उर्मिला, शांति, छोटका,विमला, रमेश, सुनील, बड़का व अन्य मौजूद रहे। इस विरोध प्रदर्शन के पीछे भी रोहित तिवारी का अथक प्रयास बताया गया।