मां की पिटाई कर कलयुगी बेटे ने फूंक दिया छप्पर - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 28 मार्च 2018

मां की पिटाई कर कलयुगी बेटे ने फूंक दिया छप्पर

 
मां बच्चों को पैदा कर पाल पोश के जब बड़ा करती है तो उसे यह नहीं अंदाजा होता कि एक दिन यही बेटा उनकी परवरिश की बेइज्जती करेगा। बेटों के बड़े होने के बाद मां के घर का बंटवारा हो जाता है और मां का दिल भी तोड़ दिया जाता है इसी में जब मां अपने बच्चों में से एक कि इच्छा नहीं पूरी कर पाती तो यही कलयुगी बच्चे मां को भलाबुरा कह पीट तक देते हैं। ऐसा ही एक वाकया प्रतापगढ़ जिले में भी घटित हुआ है जिसमें शौचालय के निर्माण को लेकर मंगलवार की सुबह एक बेटे ने मां से कहासुनी कर ली और इस कहासुनी के दौरान बेटे ने न केवल मां को पीटा अपितु घर का छप्पर भी जला दिया। इस घटना से गांव में हलचल मच गई। पुलिस को सूचना दी गयी तो पहुंची पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
     प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के खूझीकला नामक गाँव में 55 वर्षीय शांति देवी पत्नी अशोक कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर के सामने एक छप्पर डलवाई हुई थी। इनके एक बेटे उमेश गौड़ ने छप्पर हटा कर उस स्थान पर शौचालय बना लेने की जब बात की तो उनके बीच कहासुनी हो गई। नाराज बेटे ने मां को पीट दिया और छप्पर को आग के हवाले कर दिया। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने उमेश गौड़ को हिरासत में ले लिया। 
       आग लगे छप्पर के बगल ही टिनशेड में बने किचन में गैस सिलेंडर भी रखा था। आग तो आग है ऊपर से छप्पर के जलने की गति से लोगों को अनहोनी की आशंका होने लगी जिसकी वजह से गांव में हड़कंप मच गया। मां को पीटने वाले उमेश गौड़ की इस करतूत से सभी नाराज भी थे और डरे भी हुए थे। जो भी आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उनकी हिम्मत आग बुझाने की नहीं हुई। अंत में सिलेंडर नहीं फटा और छप्पर जल कर राख हो गया इसके बाद  लोगों ने राहत की सांस ली। कंधई के प्रभारी एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति उमेश गौड़ को हिरासत में लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।