प्रतापगढ़ पुलिस का नाम वैसे भी कंधई थाने ने बर्बाद कर रखा है। इसी कंधई थाने में तैनात एक एसआई जिसका नाम राम जनम पांडेय है। इस दरोगा को कानून के नियम की वाकई कुछ जानकारी है लेकिन यह व्यक्ति हर गलत काम को सही करने के लिए लेता है तगड़ा पैसा और अपनी पहनी हुई खाकी का रौब गरीब, अनपढ़ व असहाय लोगों को दिखाकर तरह-तरह का कानून बता भरता है अपनी जेब! इस शख्स के लिए रुपया ही है सबकुछ, वर्तमान में यही महोदय रुपये के लिए बेच रहे हैं अपना ईमान! लगा रहे हैं अपनी वर्दी पर काला धब्बा, डुबो रहे हैं प्रतापगढ़ पुलिस का नाम, ऐसे पुलिस के अधिकारियों को जल्द से जल्द सुधारने का प्रयत्न कर ही देना चाहिये।
कंधई थाना क्षेत्र ने हाल ही में एक मामला सामने आया है सामने जिसमें एक नाबालिग लड़की को प्रेम में फांस कर बहला फुसलाकर भगाने में लड़के सहित परिवार के लोग हुए हैं नामजद। गरीब की लड़की को बरामद करने की बजाय, नामजड़ आरोपियों को बचाने के लिए कंधई थाने में तैनात एक एसआई राम जनम पांडे रुपया लेकर पूरे मामले की कर दे रहे हैं लीपा पोती।
मार्च माह में कंधई थाने के सोनाही गांव से सुनियोजित व संदिग्ध तरीके से गायब हुई लड़की का पता परिजनों द्वारा बताने के बाद भी इस एसआई के सामने रुपये की गड्डी आड़े आ रही है जिसकी वजह से यह दरोगा पीड़ित परिवार को तिकड़म में फंसा रखा है। दरोगा को दूसरी पार्टी से भी शायद रुपये की भूख है।
इस थाने स्तर के भ्रष्टाचार के पीछे की कहानी सबको पता है। जहां एक ओर पीड़ित परिवार तड़प रहा है वहीं रुपये से मोहब्बत होने की वजह से एसआई राम जनम पांडेय कानून से खेल रहा है, आखिर कौन देता है इसको इजाजत और कौन है खलनायक, आखिर पीड़ित को न्याय कौन देगा?
