प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया के सहयोगी एम.एल.सी. गोपाल जी की गुप्त बैठक के बाद प्रदीप कुमार सिंह ‘बाले’ बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 14 अगस्त 2019

प्रतापगढ़ में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया के सहयोगी एम.एल.सी. गोपाल जी की गुप्त बैठक के बाद प्रदीप कुमार सिंह ‘बाले’ बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कई दिनों से सरगर्मी तेज थी। इस बार सभी समीकरण मंगरौरा विकास खंड के पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह ‘बाले’ के पक्ष में नजर आ रहा था। फिर भी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के वरिष्ठ नेता व प्रतापगढ़ के एम.एल.सी. अक्षय प्रताप सिंह (गोपाल जी) के बीच गुप्त बैठक हुई विशेष रणनीति के तहत इस बार प्रदीप कुमार सिंह उर्फ अध्यक्ष बन गए।

वैसे आपको बता दें कि प्रदीप कुमार सिंह राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के भतीजे हैं। वह काफी व्यवहारकुशल माने जाते हैं। इस बार साढ़े पांच सौ से अधिक मतदाता 14 डायरेक्टर चुनने को था लेकिन घण्टों चली बैठक के बाद वर्तमान कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भइया के कुनबे के ताल मेल से 14 के 14 डायरेक्टर निर्विरोध चुने गए और उनमें से पूर्व प्रमुख प्रदीप कुमार सिंह उर्फ बाले निर्विरोध जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुन लिए गए। इससे पहले जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ के करीबी डॉ. के.एन. ओझा थे। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त होने पर चुनाव हुआ। बैंक के अध्यक्ष पद हेतु मंत्री मोती सिंह के भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रदीप सिंह (बाले) ताल ठोके और अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया।