प्रतापगढ़ में एक ओर जहां रोज हो रही लूट, हत्या और चोरी की घटनाओं से जिले की बदनामी हो रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षा के प्रति युवाओं के सहयोग से जिले का गौरव बढ़ रहा है। प्रतापगढ़ जिले के सूर्यगढ़ गांव के युवाओं ने आपसी सहयोग से प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा स्तर को और बेहतर बनाने संकल्प ले लिया हैं। जिसकी शुरुआत गांव के युवाओं द्वारा दिनांक 11 सितम्बर 2019 (बुद्धवार) को प्राथमिक विद्यालय सूर्यगढ़ प्रतापगढ़ में "शिशु शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम" का आयोजन करके किया गया । जिसमें विद्यार्थियों को बैठने के लिए डेस्क बेंच, मध्याह्न भोजन के लिए थाली, गिलास,और लिखने के लिए काॅपी,पेंसिल, रबर, कटर आदि उपलब्ध कराया गया और संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवं क्षेत्र के सम्मानित जनों और विद्यालय से संबंधित अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कराया। विद्यालय की बेहतर स्वच्छता स्तर को देखकर कर युवाओं द्वारा स्वच्छाग्राही तिवारी जी को सम्मानित और पुरस्कृत किया।जिले में युवाओं द्वारा सामाजिक सहयोग से आयोजित हो रहे ऐसे कार्यक्रमों से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। जिले को ऐसे युवाओं के संगठन पर गर्व है। प्रतापगढ़ वासियों की तरफ से ऐसे कर्मठ युवाओं को शिक्षा के प्रति सतत सामाजिक सहयोग के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
गुरुवार, 12 सितंबर 2019
शिक्षा के प्रति युवाओं के सहयोग से जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर खुशी

Tags
# आपन प्रतापगढ़
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Pratapgarh Samachar
आपन प्रतापगढ़
Labels:
आपन प्रतापगढ़