जिला प्रतापगढ़ नाम ही काफी है! अपने प्रतापगढ़ के बारे में जानें सबकुछ ... - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 28 सितंबर 2019

जिला प्रतापगढ़ नाम ही काफी है! अपने प्रतापगढ़ के बारे में जानें सबकुछ ...

प्रतापगढ़ का नाम रोशन करने वाले स्थल व व्यक्ति विशेष 


प्रतापगढ़ जिले के को लगभग दुनिया के हर कोने में लोग जानते हैं ज्यादातर ये जिला राजा भैया के नाम से जाना जाता है। लेकिन आज मैं प्रतापगढ़ के विषय में कुछ ऐसी बाते बताऊंगा जिसके विषय में बहुत कम प्रतापगढ़ी भाइयों व बहनों को जानकारी है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन जिन्हे अभी हाल में ही दादा साहब फाल्के पुरस्कार के लिए चुना गया। उनका पैतृक निवास भी प्रतापगढ़ के रानीगंज तहसील के बाबू पट्टी गाँव में है। बॉलीवुड में और भी कई सितारे भी यहाँ से जाकर नाम कमा रहे हैं, इनमें टेलीविजन व फ़िल्म इंडस्ट्री से श्वेता तिवारी, अनुपम श्याम ओझा, रवि त्रिपाठी जैसे कई नाम प्रतापगढ़ से आते हैं। क्रिकेट जगत में भी इस जिले ने कई खिलाड़ी दिए क्योंकि क्रिकेटर मनोज तिवारी और मोहम्मद कैफ भी इसे जिले से हैं। बात साहित्य की करें तो सुमित्रानंदन पंत की कर्मस्थली भी प्रतापगढ़ रही है। इसके अलावा निर्झर प्रतापगढ़ी जैसे हास्य कवि व इमरान प्रतापगढ़ी शायर साथ ही कई अन्य उभरते हुए कवि इस जिले से आते हैं। बात राजनिति की करें राजा दिनेश सिंह, कुंडा से भदरी नरेश राजा उदय प्रताप सिंह व उनके पुत्र राजा भैया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बाबू लाल गौर, लाल बिहारी तिवारी, अनिरुद्ध जगन्नाथ इस जिले को गौरवांतित करते रहे हैं। प्रसिद्द अभिनेता देवानन्द के बचपन का कुछ पल इस जिले में ही बीता, बात अध्यात्म की करें तो जगतदुरु स्वामी करपात्री जी महाराज, मधुसूदन जी महाराज, जगतगुरु कृपालु जी महाराज इसी जिले से आते थे,साथ ही साथ ये जिला विश्व में सबसे ज्यादा आंवला पैदा करने वाला जिला है।
अब आइये इतिहास की ओर देखें तो जब इतिहास की बात करें तो यक्ष युद्धिष्ठिर संवाद स्थली भी इसी जिले में है, रामायण काल में भगवान राम इस जिले से होकर गुजरे थे सई नदी के किनारे कई जगह उन्होंने विश्राम किया। भगवान भोलेनाथ का विशाल मंदिर बाबा घुश्मेश्वरनाथ धाम भी इसी जिले में उपस्थित है। माँ बेल्हा देवी का सुंदर मंदिर सई नदी के किनारे है जो प्रतापगढ़ की शान है साथ ही साथ प्रतापगढ़ माता के नाम से भी जाना जाता है बेला - बेल्हा। विश्व प्रसिद्ध भगवान कृष्ण जी का मनगढ़ धाम भी इसी जिले में है। क्रांतिकारियों की बात करें लाल प्रताप सिंह, कुंवर तेजभान सिंह, राजाराम किसान जैसे सैकड़ो क्रांतिकारी इसी जिले से आते थे। राजा भैया के दादा हिमाचल प्रदेश के पहले गवर्नर राय बजरंगबहादुर सिंह इसी जिले से थे। यहाँ का बहुचरा गाँव प्रदेश में सबसे ज्यादा आईएएस, पीसीएस आईपीएस देने वालें गाँवों में से एक है। उत्तर प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी ग्रामसभा अगई इसी जिले में हैं जिसमे 60 से ऊपर गाँव आते हैं मुझे गर्व हैं की मेरा जन्म ऐसे जनपद में हुआ हैं जिसका परचम सारे विश्व में लहराता है। प्रत्येक प्रतापगढ़वासी को इस बात का गर्व है और होना भी चाहिए क्यों कि इन्हीं प्रतापगढ़ी भाइयों और बहनों में से कोई न कोई जिले का नाम रोशन करता रहेगा। क्यों जब देश में नाम कमाएगा तो जिला अपने आप पूरे भारतवर्ष व विश्व में और प्रसिद्ध होगा।

कोई भी जिले का नाम रोशन करने वाला सम्मानीय व विशेष व्यक्ति छूट रहा हो तो आप प्रतापगढ़ समाचार पेज के इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में बताइये हम उन्हें इस लेख में जगह देंगें।


लेख साभार : अखिलेश मिश्र