वृद्ध की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम पर दबंगों ने किया पथराव और आगजनी , भागकर पुलिस ने बचाई जान - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 17 फ़रवरी 2020

वृद्ध की जमीन से अवैध कब्जा हटाने गयी पुलिस टीम पर दबंगों ने किया पथराव और आगजनी , भागकर पुलिस ने बचाई जान

लालगंज : क्षेत्र के लालगंज थाने के पूरे पाठक अझारा गांव निवासी 72 वर्षीय वृद्ध अमरनाथ पाठक रिटायर्ड रेलकर्मी है, पिछले वर्ष बड़े पुत्र के देहावसान हो जाने व छोटे पुत्र के विदेश में इंजीनियर के पद पर कार्यरत होने के कारण बाहर रहने का फायदा उठाते हुए पड़ोसी रामराज मिश्रा और शिवशंकर मिश्रा ने उनकी जमीन की तरफ दरवाजा फोड़ कर उसपर कब्जा करने की तैयारी कर ली। 12 व 13 फरवरी की मध्य रात्रि इन पड़ोसी दबंगों ने वृद्ध की तरफ दरवाजा लगा लिया ।
सुबह वृद्ध को इस बारे में पता चला तो वृद्ध ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस को सूचना देने से नाराज विपक्षियों ने वृद्ध और उसकी विधवा बहू को गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
 16 फ़रवरी को जब लालगंज पुलिस उक्त दबंगों द्वारा अवैध रूप से खोले गए दरवाजे को बंद कराने पहुंची तो उक्त दबंगों व उनके परिवार की महिलाओं ने लालगंज पुलिस टीम व वृद्ध के ऊपर पथराव कर दिया जिससे पुलिस बल व वृद्ध को वहां से भागना पड़ा।
दीवाल की पूर्व की स्थिति

दबंगो द्वारा जबरन जमीन कब्जाने हेतु खोला गया दरवाजा

पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के बाद कि स्थिति, जब यह पुलिस बन्द करवा रही थी तब आवेशित होकर छत से महिलाओं ने बगल रखे छप्पर में आग लगा दी। जिसे पीड़ित के की समरसेबल से बुझाया गया।

 इसी समय पुलिस बल के सामने ही विपक्षी महिलाओं ने नाटक करते हुए अपने छज्जे को आग लगा दी और आग लगाने का सारा आरोप वृद्ध व पुलिस टीम के ऊपर मढ़ दिया।
वृद्ध व पुलिस की प्रतिष्ठा खराब करने के लिए उक्त दबंगों ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र को गलत जानकारी दे दी। जिसे उक्त समाचार पत्र ने बगैर पुष्टि के ही आज प्रकाशित कर दिया है।

आग लगाने का वीडियो नीचे दिया हुआ है।