![]() |
जेठवारा: जेठवारा थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा गुलाब सिंह में रविवार की शाम तीन बदमाशों ने एक शख्स को चाकू दिखाकर लूटपाट की।
आये दिन क्षेत्र में अपराध बढ़ रहा हैं। हाल में ही पेट्रोल पंप के मालिक के भाई को गोली मारकर बदमाश लाखो रुपये लूट गए। और अब यह नया घटना प्रकाश में आया है।
रविवार को शाम 8 बजे फुल्की बेचने वाला व्यवसायी घर को लौट रहा था कि रास्ते में उसे तीन बदमाशों ने चाकू दिखाकर 800 रुपये लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की पिटाई भी कर दी। युवक सदमें में है और बीमार हो चला हैं।। मामला ज़िले के जेठवारा थाना अंतर्गत आता हैं।
बढ़ते अपराध को देखते हुए व्यापार मंडल ने कटरा गुलाब सिंह के रामलीला मैदान में सोमवार को 9 बजे एक बैठक बुलाई है। जिसमे क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध और संबंधित रोकथाक पर चर्चा होगी।
