![]() |
प्रतापगढ़ जिला कृषि अधिकारी अश्वनी सिंह ने विज्ञप्ति जारी करते हुए किसान भाइयों से अपील की है कि वें अपने किसान क्रेडिट अकाउंट में फसली ऋण मोचन योजना के अंतर्गत ऋणमाफी के बाद शेष बची हुई धनराशि को अपने ऋण खाते में जमा कराकर खाते को पुनः संचालित कराये। मृतक किसानों को भी ऋण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए मृतक कृषकों का भी वेरिफिकेशन (सत्यापन) का काम कराया जा रहा है। सत्यापन के बाद पात्रता की श्रेणी में आते ही उनका भी फसली ऋण माफ किया जायेगा। इसमें उन्होंने कृषक बन्धुओं से यह भी अपील है कि यदि कोई बैंक एवं राजस्व कर्मी सत्यापन के लिये जाते है तो उनकी सत्यापन में मदद करें।
