प्रतापगढ़ में मुंशीगंज राजीव गांधी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ में मुंशीगंज राजीव गांधी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा

प्रतापगढ़ में मुंशीगंज राजीव गांधी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा


प्रतापगढ़ में प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी में नेत्र चिकित्सा के लिए सुप्रसिद्ध मुंशीगंज के राजीव गांधी नेत्र चिकित्सालय के चिकित्सकों के सहयोग से प्रत्येक माह के अंतिम सोमवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा की सुविधा देने की योजना बनाई गई है । सितंबर माह का अंतिम सोमवार  25सितंबर 2017 को ही है । इस माह का शिविर इस तिथि को ही पूर्वान्ह 10.00 बजे से 01.00 बजे तक आयोजित है । इस शिविर मे जांच करने पर यदि किसी व्यक्ति के नेत्रों को शल्यचिकित्सा की आवश्यकता है तो उसे मात्र 500 रुपये का रजिस्ट्रेशन कराने पर निःशुल्क शल्यचिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी हैं। आपसे सब से आशा है कि जन हित के इस कार्य में सहयोग करें और आप के आस पास जिन लोगों को नेत्र सम्बंधित कोई तकलीफ हो उन्हें सूचित करें जिससे इस सुविधा का लाभ मिल सके।