युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर पीटा
प्रतापगढ़ में आये दिन कहीं न कहीं चोरी लूट की घटना होती रहती है रानीगंज इलाके के कहला गांव में शनिवार देर रात एक युवक को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने जमकर पीटा। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को थाने लेकर गई। कहला गांव में देर रात शम्भूनाथ और लालबहादुर के घर में चोरी करने के बाद चोर तीसरे मकान में चोरी करने जा रहा था। तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पीटना शुरु कर दिया। आरोपी ने मार के बाद शम्भूनाथ और लालबहाुदर के मकान में चोरी की बात स्वयं कबूल की है । पुलिस के अनुसार आरोपी फूलपुर के हीरागंज गाँव का रहनेवाला है। वह साइकिल से अपने एक साथी के साथ चोरी करने पहुँचा था पुलिस ने इलाके के नरायणपुर गांव के पास सरपत की आड़ में खड़ी उसकी साइकिल और उसके साथी को भी पकड़ लिया है लेकिन पुलिस अभी कुछ बताने से बच रही है।