प्रतापगढ़ शहर में डी.जे. की धुन पर मुहर्रम की तीसरी पर मातम - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ शहर में डी.जे. की धुन पर मुहर्रम की तीसरी पर मातम


रविवार को मोहर्रम की तीसरी का जुलूस निकाला गया पूरे प्रतापगढ़ शहर में यह जुलूस निर्मल तिराहे से पुराना मालगोदाम, तहसील, पंजाबी कालोनी होते हुए श्रीराम तिराहा जी.जी.आई.सी. से खुशखुशवापुर में समाप्त हुआ।
 इस मोहर्रम के जुलूस में डी.जे. की तेज धुन पर प्रतापगढ़िया मुस्लिम युवा हजरत इमाम की याद में मातम करते हुए करतब भी दिखा रहे थे और खून से सराबोर थे। इस जुलूस का नेतृत्व करने वालों में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली,शकील अहमद, मो. चांद ,अंजुमन आशिकाने रसूल के अध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, फरीद आलम, अशफाक, मेराज खान आदि शामिल रहे।