प्रतापगढ़ रामलीला मैदान सेना का, बिना परमिशन कोई आयोजन नहीं - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ रामलीला मैदान सेना का, बिना परमिशन कोई आयोजन नहीं


मैदान का निरीक्षण करते जवान 
सभी को पता है कि दशहरा नजदीक है। मुख्य कार्यक्रम व मेले के लिए रामलीला मैदान को ठीक ठाक किया जा रहा है। जमीन सेना की होने के कारण सेना के अफसर रविवार को यहां पहुंचकर मैदान में लगने वाले झूलों के मालिकों  से पूछताछ करने लगे। अभिलेख में रामलीला मैदान भारतीय सेना का है। सेना से  परमीशन के बिना मैदान में कोई भी आयोजन नहीं किया जा सकता है। प्रतापगढ़ नगरपालिका की ओर से रामलीला मैदान की साफ सफाई व मरम्मत का कार्य  हो रहा है।
   उधर सेना के अफसरों के आने की सूचना मिलने पर रामलीला समिति के प्रतिनिधियों ने मैदान जाकर उन्हें पूरी जानकारी दी और कहा कि दशहरा पर हमेशा से यहां तीन दिनों तक मेला लगता सभी कोई स्थायी कार्य नहीं है। कृपया किसी भी प्रकार के संदेह में न रहें। COPY CODE SNIPPET