प्रतापगढ़ जा रहे सोने के व्यापारी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने की दिनदहाड़े छिनैती - Pratapgarh Samachar

Breaking

सोमवार, 25 सितंबर 2017

प्रतापगढ़ जा रहे सोने के व्यापारी से तीन नकाबपोश बदमाशों ने की दिनदहाड़े छिनैती


प्रतापगढ़| प्रतापगढ़ में तीन नकाबपोश बदमाशो ने टेम्पो में बैठ कर शहर आ रहे सोनार से दिनदहाड़े बैग छीनकर मोटरसाइकिल से भाग निकले। छिनैती की वारदात करीब 2 बजे नगर कोतवाली अंतर्गत कुसुमी रेलवे क्रासिंग के पास हुयी। मान्धाता थाना अंतर्गत गाँव बुआपुर रहिवासी रामराज सोनी सोने चांदी का फूटकर व्यवसायी है। इतवार को दिन में करीब डेढ़ बजे बिश्वनाथगंज से साधन से प्रतापगढ़ सिटी आ रहा था। कुसुमी रेलवे क्रासिंग से ज्यों उसकी टेम्पो आगे बढ़ी पीछे से पल्सर सवार 3 नकाबपोश लूटेरे आए और टेम्पो को रुकवा लिया। ड्राईवर के नजदीक बैठे रामराज से असलहे के दम पर बैग छीनने की कोशिश की मगर वह बैग देने को तैयार नही था। बैग देने से मना करने पर बदमाशों ने माँ बहेन की गालियाँ देते हुए सोने के व्यापारी को गोली मारने की धमकी दी तो वह डर के कारण उसने बैग छोड़ दिया। बैग में अठारह हजार रुपया कैश, चार सौर ग्राम चांदी के गहने और कुछ पुराने स्वर्ण आभूषण थे। भुपियामऊ पुलिस चौकी में छिनैती की इस घटना की तहरीर लिखाई गयी है।