न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर बवाल होने से बचा, लेकिन पुलिस ने की हनुमान जी की मूर्ति से बेअदबी - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 सितंबर 2017

न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर बवाल होने से बचा, लेकिन पुलिस ने की हनुमान जी की मूर्ति से बेअदबी

बेअदबी से मूर्ति को पुलिस की जीप में रखा गया
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र के ऐधा नामक गांव में राजस्व अभिलेखों में कब्रिस्तान दर्ज के रूप में दर्ज जमीन पर रात में कुछ लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति लाकर रख गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम कुंडा आर.पी. वर्मा ,सी.ओ. सदर रवि सिंह गांव पहुंचे और लोगों को बुझाकर मूर्ति हटाने की बात कहने लगे परन्तु ग्रामीणों ने मूर्ति हटाने से इनकार कर दिया। स्थिति गंभीर देखते हुए  सी.आर.ओ. राम सिंह वर्मा, एडिशनल एसपी पश्चिमी बसंतलाल गांव में उक्त स्थान पर पहुंचे तो ग्रामीणों का कहना था कि उक्त जमीन को फर्जी रूप से 10 बीघे कब्रिस्तान दर्ज करवा लिया गया है और उसका मुकदमा ए.डी.एम. न्यायालय प्रतापगढ़ में चल रहा है। 
     अधिकारियों ने बात सुनने के बाद कहा कि प्रतापगढ़ शहर में भरत मिलाप के बाद में गांव में आकर दोनों पक्षों को बुला कर आमने सामने बैठा कर इस मामले का पूरा हल निकालने की कोशिश करेंगे और इसके लियर प्रशासन ने ग्रामीणों के सहयोग की अपेक्षा भी की।
मूर्ति हटाते ग्रामीण, ग्रामीणों ने पुलिस की मदद

  लापरवाह पुलिस की सबसे बड़ी बात भगवान हनुमान जी की मूर्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने का पुलिसिया तरीका बेहद ही आपत्तिजनक था। पुलिस ने गंभीरता देखते ग्रामीणों के सहयोग से गांव के किनारे एक पीपल के पेड़ के पास रखवा दिया है। इस दौरान बड़ी संख्या में आस पास के क्षेत्र के लोग मौजूद थे। 

मूर्ति हटाने के बाद 

ग्रामीणों को समझाते अधिकारी