असलहे कि तस्करी का गढ़ है इस समय प्रतापगढ़ जिसकी वजह से अब राजस्थान व मध्यप्रदेश की पुलिस की भी नजर में चढ़ा हुआ है। जहां एक ओर राजस्थान पुलिस ने इलाहाबाद आकर एसटीएफ से मिलकर प्रतापगढ़ जिले के असलहा तस्करों की पूरी जानकारी ली। मामला यह है कि बिहार के मुंगेर से आजमगढ़ होते हुए अवैध पिस्टल आ रही है व मध्य प्रदेश के खंडवा से जो अवैध पिस्टल की सप्लाई प्रतापगढ़ में हो रही है उसे फिर से यहां से मेरठ, अलीगढ़ सहित कई जनपदों में सप्लाई की जा रही है। पश्चिमी यूपी के अवैध हथियारों के तस्करों के जरिए बेल्हा के अवैध हथियारों के तस्कर अब राजस्थान राज्य में भी हथियारों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे हैं। जब राजस्थान पुलिस को यह सुराग मिला कि यही प्रतापगढ़िया गिरोह एके-47 राइफल तक की सप्लाई करने की फ़िराक में है तो शनिवार को राजस्थान पुलिस की एक टीम इलाहाबाद एसटीएफ से मिलने के लिए आई। उन्होंने प्रतापगढ़ के अवैध हथियारों के सप्पलायरों की सूची में शामिल नामों की पूरी डिटेल अपने साथ ले गई। वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश की पुलिस भी फोन पर तस्करों के बारे में जानकारी मांग रही है।
यहां तक की पश्चिमी यूपी के मेरठ व अन्य जिलों की पुलिस भी प्रतापगढ़ के अवैध हथियार तस्करों के गिरोह को पकड़ने के लिए इलाहाबाद एसटीएफ से सहयोग मांग रही है।
