![]() |
जिले में उपायुक्त उद्योग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि पिछड़े क्षेत्रों में ज्यादा से ज्यादा लघु व मध्यम उद्यम को बदहवा देने व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश लघु एवं मध्यम उद्योग ब्याज उपादान योजना 2016 शुरू किया गया है। इस योजना के तहत स्थापित होने वाली लघु एवं मध्यम औद्योगिक इकाईयो को प्लांट एवं मशीनरी क्रय हेतु लिये गये कर्ज पर देय ब्याज पर 7 की दर से ज्यादा से ज्यादा 3 लाख रुपये प्रति इकाई को पांच साल तक दिये जाने का प्राविधान किया गया है। इसमें वही उद्यमी पात्र होगें जो शासन के आदेशानुसार दिनांक 12 अगस्त 2016 के पहले प्लांट और मशीनरी का क्रय किये हो। इच्छुक उद्यमी प्रतापगढ़ के उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग तथा उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र के कार्यालय से सम्पर्क साध कर जरुरी जानकारी ले सकते है।
