हत्या और लूट के कई मामलों का हुआ खुलासा, मदरसे का मौलवी निकला लूटेरा - Pratapgarh Samachar

Breaking

रविवार, 24 सितंबर 2017

हत्या और लूट के कई मामलों का हुआ खुलासा, मदरसे का मौलवी निकला लूटेरा


बृहस्पतिवार की रात के०पी० कॉलेज के समीप पुलिस दल पर फायरिंग करके भाग रहे 3 बदमाशों को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। उनकी शिनाख्त पर पुलिस ने एक मदरसा के संचालक को भी पकड़ लिया। पुलिस दावा कर रही है कि ये बदमाश टाइनी शाखा संचालक के मर्डर सहित लूट की विभिन घटनाओं में आरोपी है। सभी अपना-अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है। 3 पिस्तौल, 1 लैपटॉप और 1अपाची मोटरसाइकिल इनके पास से बरामद की गयी है।  
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम के आदेश पर बृहस्पतिवार रात नगर कोतवाल व स्वॉट दल इंचार्ज पुलिस दल के साथ के०पी० कॉलेज की तरफ पैट्रोलिंग कर रहे थे। पुलिस के अनुसा, कॉलेज के समीप 2 बाइक के साथ 5 लोग खड़े थे। उन्होंने जैसे ही पुलिस को देखा वैसे ही पुलिस पर गोलियां बरसानी चालू कर दिया। बचाव करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर 3 बदमाशों को 1 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार 2 बदमाश मौका मिलते ही फरार हो गये। अरेस्ट होने के बाद बदमाशों की शिनाख्त पर पुलिस ने आजाद नगर के रहने वाले मौलाना अब्दुल मतीन (जो एक मदरसे का संचालक है) पुत्र मोहम्मद यूसुफ को उसके घर से उठा लिया। पकड़े गए आरोपितों में आजाद नगर के रहिवासी मो० जैद, सैफल रहमान उर्फ नेता, महुआर के रहने वाले रियाजुल शामिल हैं। फरार बदमाशो में भुलियापुर के रहने वाले सुहैल व आजाद नगर के रहने वाले तौकिर अहमद उर्फ अब्दुल हफीज हैं। बदमाशों ने कबूला कि 31 अगस्त को वें सब मिल कर टाइनी शाखा संचालक अजीत सिंह का मर्डर कर उससे 1 लाख 14 हजार रुपये लुटे थे। 

कटरा मानधाता रोड पर स्थित रामपुर मुस्तई पेट्रोल पंप से पचास हजार रुपये की लूट 26 फरवरी को की थी। सैफुल रहमान ने पुलिस को बताते हुए कहा कि उसने सुहैल के संग मिलकर चिलबिला ओवरब्रिज पर लूट के इरादे से 20 सितंबर के दिन टेम्पो से उतारकर एक आदमी को गोली मार दी थी। जानकारी मिली थी की जिस आदमीं ओ हमने गोली मारी थी वह बहुत पैसे वाला है, और किसी कंपनी का सेल्स मेनेजर है। आस पास के लोगो को जमा होते देख वह भाग खड़ा हुआ। दिनांक 13 सितंबर को दोस्त आदिल और पारुल जया तिवारी के बोलने पर पूरे नरसिंह भान भगंवा गाँव में सुरेंद्र सरोज नामक शख्स को जान से ख़त्म करने के इरादे से गोली मारी थी। गायघाट रोड पर 13 जुलाई को मोबाइल दुकानदार को गोली मार कर लूटपाट की थी। मान्धाता अंतर्गत पहाड़पुर में 23 मई को किराना स्टोर चलाने वाले एक व्यापारी को गोली मारकर पच्चीस हजार रुपये लूटा था। बाबागंज स्थित मिश्रा पेट्रोलपंप से 23 जुलाई को पचास हजार रुपये और 3 मोबाइल लूटा लिया था। अरेस्ट होने पर बदमाशों ने कहा कि लूट के रुपये और सामान मदरसे के संचालक और मौलाना अब्दुल मतीन के घर रखे गए हैं। आरोपियों की शिनाख्त पर मदरसा संचालक को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने कहा कि मौलवी लुटेरों को संरक्षण देने के साथ ही उनके लुटे हुए सामान और अवैध हथियार को भी रखता था।