चोरियों का खुलासा करने में लालगंज पुलिस नाकाम - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 22 सितंबर 2017

चोरियों का खुलासा करने में लालगंज पुलिस नाकाम


जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर कोई अंकुश लगता नजर नही आ रहा है। विशेषकर लालगंज कोतवाली क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई चोरियों में कोई भी चोर न तो पकड़ा गया और न ही पुलिस के हाथ कोई सुराग लगा है।
लालगंज क्षेत्र के अलग-अलग गाँवों में फिल्मी स्टाइल में हुई चोरियों के मामले में लालगंज कोतवाली किसी भी घटना का खुलासा करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में चोरों का डर व्याप्त है। क्षेत्र के युवा, बुजुर्ग किसान दिनभर खेतों में मेहनत करते हैं और अपनी मेहनत की कमाई बचाने के लिए रातों में अपने-अपने घरों पर पहरा देने के लिए मजबूर हैं।
अपनी वर्दी के गुरुर में रहने वाली पुलिस उस वर्दी का असली काम कब करेगी इस बात की प्रतीक्षा फिलहाल पूरा क्षेत्र कर रहा है।