लगातार बारिश के बाद नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गापूजा पण्डालों में तगड़ी चहल पहल - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 23 सितंबर 2017

लगातार बारिश के बाद नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गापूजा पण्डालों में तगड़ी चहल पहल

 

प्रतापगढ/रानीगंज , जिले में लगातार हो रही बारिश से आज कुछ राहत मिली है।आज नवरात्रि के तीसरे दिन दुर्गापूजा पण्डालों में चहल पहल दिखी।
      21 तारीख को जब से नवरात्रि शुरु हुआ है तभी से बेमौसम बरसात ने दुर्गा पूजा पण्डालों की रौनक में ग्रहण लगा दिया। आज तीसरे दिन माँ चन्द्रघण्टकी पूजा का दिन रहा और आज से मौसम ने भी भक्तों के हौसलों के आगे हार मान लिया। माता के आदेश से इन्द्रदेव द्वारा ली जा रही भक्तों की परीक्षा में जीत भक्तों की हुई।
  विदित हो कि बारिश और तूफ़ान ने पूरे जिले में पूजा पण्डालों और कथा स्थलों को तबाह कर दिया था और पण्डालों की सजावट में अवरोध किया था।  आज शाम से ही पूजा स्थलों पर भक्तों की भीड़ देखी गयी।
  ररानीगंज के बसीरपुर क्षेत्र में जय मां बाराही दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में 2001 से ही लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है और यहां भव्य भण्डारे का भी आयोजन किया जाता है। बरसात के समय में भी रानीगंज तहसील के मां बाराही धाम में इन दिनो भक्तों की भारी भीड़ लग रही। कोई दिक्कत न हो इसके लिए समिति प्रसाशन ने दुर्गा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द की है।

अनिल पाण्डेय की रिपोर्ट