कुंडा के मन्नान बाज़ार में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर की चोरी - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 23 सितंबर 2017

कुंडा के मन्नान बाज़ार में मोबाइल दुकान में सेंध लगाकर की चोरी

 
कुण्डा, मोबाइल फोन की दुकान में सेंध लगाकर चोर नकदी व मोबाइल फोन समेत हजारों का सामान उठा ले गए।  जब दुकानदार को पता चला तो उसने पुलिस को सूचना दी, कुंडा कोतवाली के मन्नान बाजार में मोहम्मद अरमान की मोबाइल शॉप  है। शुक्रवार रात चोर उसकी दुकान के पीछे की दुकान में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। और गल्ले में रखे करीब 25 हजार रुपये और दर्जन भर से अधिक मोबाइल हैंडसेट चोर उठा ले गए। सुबह जब पड़ोसियों ने दुकान की दीवार में सेंध लगी देखा तो चोरी की जानकारी हुई और उन्होंने दुकानदार को सूचना दी, दुकानदार ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की तहरीर पुलिस को दी है।