मंत्री जी सिर्फ बयान देंगे या कुछ करेंगे भी, प्रतापगढ़ी कुछ अच्छा देखना चाहते हैं - Pratapgarh Samachar

Breaking

शनिवार, 23 सितंबर 2017

मंत्री जी सिर्फ बयान देंगे या कुछ करेंगे भी, प्रतापगढ़ी कुछ अच्छा देखना चाहते हैं

जिला अधिकारी से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह 
प्रदेश के ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने आज कहाकि लोगों की समस्याओं की सुनवाई के लिए सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय न पहुंचने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वह शनिवार सुबह पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस में संवाददाताओं से वार्ता कर रहे थे। इस दौरान मंत्री मोती सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता की और जनसुनवाई के लिए सभी अधिकारियों की सुबह 9 से 11 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने का आदेश दिया, इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय आने और जाने का समय नोट करने के लिए एक कर्मचारी की तैनाती करने का भी आदेश दिया, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने योगी सरकार की छह माह की उपलब्धियां भी गिनाई और कहा कि पिछली सरकार की कमियों को दुरुस्त करने में अभी कुछ और समय लगेगा। 
  प्रतापगढ़िया होने के कारण मंत्री मोती सिंह से प्रतापगढ़ी भाइयों ने बहुत आस लगाई है लेकिन केवल बयान बाज़ी से काम नहीं चलेगा कुछ धरातल पर दिखेगा तभी अच्छा लगेगा।