![]() |
लालगंज, प्रतापगढ़| भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजेर के चैंबर में एक टप्पेबाज ने युवक के लगभग छत्तीस हजार रुपये उड़ा ले गया। बहुत देर तक खोजने के बावजूद भी आरोपी के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में लिखित शिकायत दी है।
मंगलवार को लालगंज कोतवाली अंतगर्त आने वाले गाँव मुकुंदी का पुरवा अगई के रहने वाले दयाराम यादव रानीगंज कैथौला बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पैसा डिपोजिट करने आया था। दूसरे के अकाउंट में लगभग 36 हजार रुपये डायरेक्ट जमा करने से कैशियर ने मना कर दिया। जिसके बाद दयाराम ब्रांच मैनेजर मो० शकील के चैंबर में पहुंच गया और पैसा जमा कराने के लिए विनती करने लगा। ब्रांच मैनेजर ने उसे जानकारी दी कि ग्रीन कार्ड का उपयोग करके आप पैसे जमा करा सकते है। यह मालूम होते ही वह ग्रीन कार्ड की व्यवस्था करने हेतु बाहर जाने लगा तो शाखा प्रबंधक के चैंबर में खडा युवक मदद के लिया आया और कहा पैसे दीजिये मै आपके पैसे जमा कर देता हूँ। जिसके बाद वह युवक पीड़ित का पैसा लेकर वहां से पीछे के रास्ते कैशियर के पास आया और पीड़ित से कहा कि वह पैसे जमा कराने वाला फॉर्म भरकर ले आये। जैसे ही दयाराम फॉर्म लाने दूसरे काउंटर पर गया टप्पेबाज उसका रुपया लेकर मौके से रफू चक्कर हो गया।
सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारयों व मौके पर मौजूद ग्राहकों ने टप्पेबाज की खोज करने की कोशिश की, मगर वह नही मिला। पीड़ित दयाराम यादव ने पुलिस में में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कराने की मांग की है। वही इस मामले में बैंक मैनेजर का कहना है कि चैंबर में इन्क्वारी करने के लिए कोई भी आ सकता रुपया जो भी लेकर भागा है उसकी फोटो बैंक में लगे CCTV कैमरे में जरुर आयी होगी। पुलिस की तहकीकात से सच्चाई का पता चलेगा।
