प्रतापगढ़ में प्राथमिक विद्यालय पाण्डेय का पुरवा में छोटे छोटे बच्चों को आधार कार्ड के लिए भटकना पड़ता है।जो कि स्कूल महज दस कदम दूर पर बी एस ए ऑफिस से लगा हुआ है।वहाँ की प्रधानाचार्य विभा सिंह का कहना है कि यहाँ पर अगर कैम्प लगा होता तो इतना ज्यादा दिक्कतों का सामना ना करना पड़ता वही प्रधानाचार्य विभा सिंह का कहना है कि एक बच्चे का आधार कार्ड का 100 रुपये लगता है कितने बच्चों का पैसा तो हमने खुद दिया है जबकि सरकार कहती हैं आधार कार्ड का कोई शुल्क नहीं हैं। जो गरीब बच्चे है वो पैसा कहा से लायेगे सरकार को ऐसा नियम लागू करना था तो हर ब्लॉक अस्तर पर कैम्प लगा कर सभी बच्चों का आधार कार्ड आसानी से बन जाता। पर इस बात पर कोई शासन प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा हैं।
शनिवार, 21 अक्टूबर 2017
आधार कार्ड के लिए परेशान होते हैं गरीब के बच्चे
Tags
# मुद्दा
प्रतापगढ़िया रिपोर्टर : Nitish tiwari
मुद्दा
Labels:
मुद्दा
