उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने अपने कार्यो के प्रति सजग रहने - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने अपने कार्यो के प्रति सजग रहने

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 से सम्बन्धित राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त कम्प्यूटराइज्ड टिप्स प्रोजेक्टर के माध्यम से जिला सूचना विज्ञान अधिकारी एन0आई0सी0 द्वारा उपस्थित सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर को कैम्प कार्यालय सभागार में दिनांक 26 अक्टूबर प्रशिक्षित किया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी रिटर्निंग आफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर को अपने अपने कार्यो के प्रति सजग रहने तथा कार्य को निर्वाचन आयोग के मानक के अनुरूप समय से पूर्ण करने का निर्देश दिये। बैठक में सभी आर0ओ0/ए0आर0ओ0 को निर्देशित करते हुये कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 को निर्वाचन से सम्बन्धित समस्त सूचनायें आयोग की वेबसाइड पर अपरान्ह 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड करायी जाये।