जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि वर्ष 2017-18 में जनपद को आवंटित आलू बीज का कृषकों में सुचारू रूप से वितरण हेतु समिति का गठन किया गया है जिसमें कु0 सरिता उद्यान निरीक्षक/प्रभारी को अध्यक्ष (4401 आलू) एवं सदस्य के रूप में राज कुमार स0उ0नि0, गुरू प्रसाद पाण्डेय कनिष्ठ सहायक, सूर्यभान मौर्य कनिष्ठ सहायक को नामित किया गया है। सम्बन्धित समिति आलू बीज की उपलब्धता, प्रजाति, दर, मात्रा एवं कृषकों के मांग के अनुरूप नियमानुसार वितरण हेतु पूर्ण अधिकार प्रदत्त होगा। आलू बीज का नकद मूल्य पर विक्रय पर अभिलेखीयकरण कराते हुये विक्रय की धनराशि संसुगत लेखाशीर्षक में जमा कराकर कृषकों की सूची एवं चालान की एक प्रति अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध करायेगे। आलू बीज वितरण अवधि में सम्बन्धित समिति एवं पर्यवेक्षकों को कोई अवकाश देय नही होगा।