साइकिल और बाइक की आपस में हुई भिड़ंत, अधेड़ की हुई मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017

साइकिल और बाइक की आपस में हुई भिड़ंत, अधेड़ की हुई मौत


साइकिल और बाइक की आपस में हुई भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार युवक और साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को नाजुक स्थिति में जिला अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दरम्यान अधेड़ की मौत हो गयी। वहीं युवक को इलाहाबाद के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया हैं।


बृहस्पतिवार को लालगंज अझारा रहिवासी 50 वर्षीय नन्हे सोनी साइकिल से कस्बा आया था। लगभग दोपहर में वह वापस घर लौट रहा था। कस्बा में ही जंगली बीर बाबा के ठीक सामने दुर्घटना घटी, जिसमें साइकिल सवार नन्हे की टक्कर 18 वर्षीय डिहवा के रहने वाले राजेन्द्र के बाइक से हो गयी।

दोनो को इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, और उपचार के लिए लालगंज सीएचसी लाया गया। स्थिति गंभीर देख कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां नन्हे सोनी की मौत हो गई। युवक राजेन्द्र की स्थिति नाजुक है, जिसे अब इलाहाबाद रेफर कर दिया गया है।