प्रतापगढ़ अंतू थाना क्षेत्र के पूरे गुरु गांव निवासी जगदीश तिवारी की पत्नी अंजली गुरुवार सुबह संदिग्ध दशा में कमरे के भीतर आग से जली पायी गई। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर बड़े का पुरवा गांव से पहुंचे मृतका के पिता ने शिकायत दर्ज कराकर अंजली के पति और ससुर पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस ने मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लिया है। पुलिस मौत के कारण की तलाश कर रही हैं।