![]() |
| जूते को अपने स्तर से चेक करते उप जिलाधिकारी कोमल यादव |
प्रतापगढ़: दस दिन पूर्व ब्लाक संसाधन केंद्र पर शासन ने जूते व मोज़े और मोजे भेजे थे। जब कल उपजिलाधिकारी कोमल यादव सत्यापन करने को पहुंचे ने जूते में शोल व मोज़े में लास्टिक व क्वालिटी को लेकर सरकार द्वारा अधिकृत कंपनी द्वारा बनाये गये सामानों को घटिया किस्म का करार दे दिया। हालांकि प्रतापगढ़ जनपद में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में इसी कंपनी द्वारा जूते व मोज़े की सप्लाई पहले ही की जा चुकी है। पूरे जिले में बंट भी चुका है यह जूता और मोजा। सिर्फ लालगंज ब्लॉक व रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक में वितरण नहीं हो सका है।
![]() |
| शोल की गुणवत्ता पैसे के हिसाब से घटिया किस्म की है। |
एसडीएम कोमल यादव का कहना है निर्धारित मूल्य के हिसाब से जूते और मोजे की किस्म बहुत घटिया है। इसकी गुणवत्ता में कमी है। उधर व्यवसाइयों का कहना है कि एक ही कंपनी का जूते में शोल की भिन्नता प्रायः आती रहती है इससे गुणवत्ता के प्रति संदेह नहीं किया जा सकता है। व्यवसायी इस जूते को अच्छा बता रहे हैं और अधिकारी घटिया ।
 
;कोई लेट लतीफी न हो इसके लिए उप जिलाधिकारी कोमल यादव ने कहा कि वितरण की कार्यवाही शुरू करें । इस मुद्दे निस्तारण एक्सपर्ट से कराया जाएगा तब भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा।

