लालगंज/रानीगंज कैथोला: लालगंज पुलिस को लूट व छिनैती के मामले में बड़ी सफलता मिली है। 21 अक्टूबर को हनुमान तिराहे पर लूट के प्रयास में युवक को गोली मारे जाने के मामले में तफ़्तीश के दौरान बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम द्वारा सभी थानों को अपराध पर नियंत्रण लगाने के कड़े निर्देश के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। 23 अक्टूबर की शाम लालगंज थाना के उप निरीक्षक हरीश तिवारी सिपाहियों के साथ रानीगंज कैथोला क्षेत्र में राउंड पर थे तभी मुखबिर की पुख्ता सूचना पर 21 अक्टूबर की गोली मार कर लूट के प्रयास की घटना करने वाले मुल्जिम को कलापुर रोड से रानीगंज कैथोला की तरफ आते हुए कलापुर तिराहे के पास चेकिंग लगाकर पकड़ा।
लगभग पौने आठ बजे तिराहे पर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग शुरू किया, तो देखा कि कलापुर की तरफ से काली पल्सर पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर कुछ दूर पहले से ही गाड़ी घुमा कर भागने का प्रयास कर रहे हैं, पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। हड़बड़ाहट में थोड़ी ही दूर जाने पर वो लोग मोटरसाइकिल समेत गिर गए। गिरने पर अंधेरा होने के कारण 2 व्यक्ति मोटरसाइकिल उठाकर भाग निकले लेकिन चालक दुर्गेश सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी अगई थाना लालगंज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
भागे दो अभियुक्तों में से एक योगेश चंद्र पांडेय पुत्र केशवदत्त पांडेय निवासी बेनीपुर, रानीगंज कैथोला थाना लालगंज को रानीगंज कैथोला से मंगलवार 24 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। ये भी भागने की फिराक में था। अभी भी लालगंज थाना के अगई पंडित का पुरवा निवासी इनका तीसरा साथी सुनील सिंह पुत्र शेरासिंह फरार है। अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि ये तीनों अक्सर लूट का काम करते हैं और इसी पैसे से ऐश करते हैं। दुर्गेश ने बताया कि हम तीनों ने मिलकर ही 21 अक्टूबर की शाम हनुमान तिराहे पर मोबाइल व पैसा छीनने के प्रयास में बचाव कर रहे युवक पर गोली चलाया था।
गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक 12 बोर का तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व UP72 S 2031 नम्बर की काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बदमाशों ने बताया यही तमंचा उस दिन गोली मारने के लिए प्रयोग किया गया था। उपरोक्त घटना के सम्बंध में मुकदमा अपराध संख्या-573/17 धारा 393, 307 पंजीकृत है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों पर उक्त धारा के अतिरिक्त मुकदमा अपराध संख्या-576/10 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अभियोग मुकदमा पंजीकृत किया गया है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।