![]() |
प्राप्त जानकारी के अनुसार रानीगंज थाना अंतर्गत आने वाले गाँव गुलरा की रहने वाली 40 वर्षीय सुशीला देवी (बदला हुआ नाम) पत्नी वीरेंद्र (बदला हुआ नाम) अपने घर के पास के नाले के किनारे सुबह करीब 8 बजे शौच के लिए अकेले गई थी। नाले पर पहले से ही घात लगाकर बैठे मान्धाता थाना क्षेत्र के डिहवा पवारपुर गाँव के रहिवासी सोनवा पुत्र घुरहू सरोज ने विवाहिता को दबोच लिया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि वह चीखती, चिल्लाती रही लेकिन वह उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान दरिंदा पीडिता को जान से मारने की धमकी भी देता रहा, कि अगर उसने इस बारे में किसी से मुंह खोला तो वह उसे मार डालेगा। किसी प्रकार बलात्कारी के चंगुल से छूटी पीडिता ने हल्ला मचाया और शोर पुकार सुनकर तो गाँव के लोग दौड़ आये, लेकिन तब तक आरोपी युवक मौके से फरार हो चुका था। घटना के बाद इसकी जानकारी डायल 100 पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर, घटनास्थल का मुआयना किया। जिसके बाद पीड़िता को उसके परिजनों के साथ थाने भेजा गया। घटना कल 24 अक्टूबर को सबेरे 8 बजे की है। फिलवक्त पीड़िता के पति की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और आज 25 अक्टूबर को पीड़िता को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
