पुलिया से टकराने से टवेरा पलटी, महिला की मौत - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

पुलिया से टकराने से टवेरा पलटी, महिला की मौत


हथिगवां, प्रतापगढ़| मगंलवार रात को हथिगवां इलाके में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर अंधेरा होने के वजह से एक स्पीड में आ रही टवेरा पुलिया की रेलिंग से टकराकर खंडहर में जा घुसी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी और गाडी में सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखनऊ से 6 सवारी के साथ चालाक टवेरा गाड़ी से इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। मंगलवार को देर रात अंधेरे की कारण कुंडा के हथिगवां क्षेत्र के फूलमती नाले के पास कण्ट्रोल खोने पर वाहन पुलिया की रेलिंग से टकराकर गड्ढे में जा पलटी। जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मियों को CHC कुंडा इलाज के लिए भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने 50 वर्षीय कुस्तभा पत्नी मोहम्मद नबी रहिवासी अटाल इलाहाबाद को मृत करार दिया। घटना में घायल अन्य पांच लोगो को इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। जहाँ घायलों का इलाज जारी है।