शादी का झांसा देकर युवती से किया 3 वर्ष तक दुराचार, मामला पट्टी का - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

शादी का झांसा देकर युवती से किया 3 वर्ष तक दुराचार, मामला पट्टी का

पट्टी: विवाह के नाम पर दुराचार की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना आज सामने आई हैं जहाँ पट्टी कोतवाली में एक युवती ने पुलिस को तहरीर दिया है कि उसके साथ एक युवक विवाह करने का आश्वासन देकर पिछले तीन सालों से सम्बन्ध बनाये रहा परन्तु अब वो विवाह से मना कर रहा है।
  

   पट्टी कोतवाली के महदहा गाँव निवासी युवती ने आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के उमरडिहा गाँव निवासी एक युवक ने उसको शादी का झांसा देकर पिछले तीन साल से दुराचार करता रहा। अब शादी के लिए जोर देने पर वो शादी करने से इनकार कर रहा है। वहीं सूत्रों ने बताया कि युवती इससे पहले भी ऐसे आरोप लगाकर जेल भिजवा चुकी है। फिलहाल पुलिस ने युवक को कोतवाली आने के लिए संदेश भिजवाया है।