![]() |
कुण्डा क्षेत्र के हथिगवां थाने के अंतर्गत आने वाले गाँव दरियापुर के दलित परिवार के दम्पत्ति ने थाने में जाकर शिकायत किया है कि गाँव के ही चार हथियारबन्द दबंगों ने रात में उनके घर मे जबरन प्रवेश किया और पति पत्नी को मारा पीटा व परिवार को बंधक बना दिया। इसके बाद उन दबंगों ने महिला के साथ जबरन बारी बारी दुराचार किया। शोर मचाने पर ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर दबंग बदमाश ने हवा में फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पति ने गाँव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। लेकिन पुलिस द्वारा कार्यवाही करने के बदले पीड़िता के पति को ही थाने में बिठा लिया। थानाध्यक्ष से बात करने पर कार्यवाही की बात कही।
