शौच के लिए गयी महिला से पड़ोस के युवक ने किया बलात्कार, लगातार हो रही वारदातों से थर्राया जनमानस - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

शौच के लिए गयी महिला से पड़ोस के युवक ने किया बलात्कार, लगातार हो रही वारदातों से थर्राया जनमानस

रानीगंज: शौच के लिए बाहर गयी महिला के साथ पड़ोस के युवक ने दुराचार किया। यूपी डायल 100 की पुलिस मौके पर पहुँची।
   

    क्षेत्र के गुलरा गाँव निवासी 40 वर्षीय विवाहिता शौच के लिए पास की नहर के किनारे गयी थी जहाँ महिला के पड़ोस में रहने वाला सोनवा नामक युवक वीराने का फायदा उठाकर महिला को झाड़ियों में ले गया और जबरन दुराचार किया। सन्नाटा होने के कारण महिला की चीख पुकार भी कोई नही सुन पाया।
  

   अपनी हवस मिटाने के बाद जब युवक चला गया तो महिला रोती हुई झाड़ियों से बाहर निकली तब गाँव के लोगों को घटना का पता चला। लोगों ने डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में आक्रोश है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में है।