पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की बेरहमी से हत्या की पुष्टि, कुंभीआइमा हत्याकांड - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की बेरहमी से हत्या की पुष्टि, कुंभीआइमा हत्याकांड

लालगंज/अठेहा/कुंभीआइमा: कुएँ में मिले मासूम के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी स्पष्ट दिख रही है। ये सामान्य घटना न होकर बेरहमी से हत्या का मामला है। रिपोर्ट में मासूम की बेरहमी से तड़पा तड़पा कर हत्या की पुष्टि हुई है।

      उदयपुर थाना क्षेत्र के कुम्भीआइमा गाँव निवासी शिवसागर वर्मा का तीन वर्षीय बेटा अचानक उनके बिस्तर से गायब हो गया था जिसकी लाश घर के समीप कुएँ में सोमवार को मिली थी। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आई। अब तक लोग समझ रहे थे कि शायद बच्चा रात में उठकर खुद ही अंधेरे में गया होगा और गलती से कुएँ में गिर गया होगा, पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लोगों की आशंकाओं पर विराम लग गया है। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि मासूम को गला दबाने के साथ ही पटका भी गया है जिससे उसके सर के पीछे गम्भीर चोट आई व नाक की हड्डी टूट गई है।
  
  बुधवार को मासूम के परिजनों से राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने मुलाकात की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बात की और घटना की जांच स्पेशल टीम से कराने की भी माँग की, साथ ही जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की भी मांग किया।