रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, कंधई थाना क्षेत्र की घटना - Pratapgarh Samachar

Breaking

गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017

रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर, कंधई थाना क्षेत्र की घटना

कंधई: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ईंट पत्थर चले जिसमे चार लोग घायल हो गए।
      कंधई थाना क्षेत्र के गोलापुर गाँव में रास्ते का विवाद बहुत दिनों से चल रहा था। गुरुवार दोपहर विवादित रास्ते पर एक पक्ष निर्माण कराने लगा तो दूसरे पक्ष से महिलाएं काम रोकने गयीं तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। थोड़ी ही देर में कहासुनी ने बड़े विवाद का रूप ले लिया और लाठी डंडे निकल आये। दोनों पक्ष  एक दूसरे पर ईंट पत्थर से हमला करने लगे। इस लड़ाई में सविता पुत्री जमुना प्रसाद उम्र 18 वर्ष, साधना 32 वर्ष तथा दूसरे पक्ष से अनीता 21 वर्ष पुत्री मुरलीधर, सुरेन्द्र कुमार 35 वर्ष पुत्र मुरलीधर को चोटें आईं। डायल 100 की पुलिस सूचना मिलने पर पहुँची और सभी घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी बेलखरनाथ धाम ले गए।
      इलाज के बाद दोनों पक्षों के थाने जाकर अपनी अपनी तहरीर थानेदार को दिया।