![]() |
जिला उद्योग बन्धु की बैठक अपर जिलाधिकारी सोमदत्त मौर्य की अध्यक्षता में पं0 दीनदयाल उपाध्याय सभागार विकास भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में उद्यमियों द्वारा बताया गया कि औद्योगिक आस्थान में विद्युत व्यवस्था खराब रहती है और विद्युत विभाग द्वारा इसको ठीक नही कराया जाता। बैठक में अधिशासी अभियन्ता विद्युत अनुपस्थित पाये गये। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उद्यमियों ने प्रदूषण के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया कि इन्होने प्रदूषण के सम्बन्ध में बहुत ही अच्छा कार्य किया है जिससे हमें प्रदूषण सम्बन्धी समस्याओं का सामना नही करना पड़ता है। उद्योग बन्धु की बैठक में व्यापारियों ने बताया कि उनके साथ आये दिन जो घटनाये हो रही है उस पर अपर जिलाधिकारी को अवगत कराया, इस प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये अपर जिलाधिकारी ने सी0ओ0 को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाये। जिला उद्योग बन्धु की बैठक में श्रम प्रर्वतन विभाग, बैंकों से ऋण से सम्बन्धित आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर पंकज वर्मा, सी0ओ0 सदर आशीष यादव, जिला उद्योग अधिकारी रामजी सहित व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
