चुनाव में बंटवाने के लिए आया 400 पेटी अवैध शराब पुलिस ने किया बरामद - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

चुनाव में बंटवाने के लिए आया 400 पेटी अवैध शराब पुलिस ने किया बरामद


प्रतापगढ़| जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम ही नही ले रहा है। कुन्डा के बाघराय इलाके मे आज सुबह मे 10 बजे बङी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी, जब गैर प्रांतीय एक ट्रक और एक मैजिक लाखो रुपये की कीमत का अवैध अग्रेजी शराब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। पुलिस ने लगभग 400 पेटी शराब बरामद किया है। पुलिस ने पिकअप समेत तस्कर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पड़ें गए ये अवैध शराब गैर प्रान्त से चुनाव में खपाने लाई गयी थी। फ़िलहाल पुलिस तस्करों पर क़ानूनी कार्रवाई कर रही है। यह मामला प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के बिहार इलाके का है।