![]() |
सोमवार रात लालगंज क्षेत्र के पूरब देऊम गांव के रहने वाले 50 वर्षीय मोती लाल ने घरेलू कलह से गुस्सा होकर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय पश्चात मोती लाल को पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गयी। हालत बिगड़ी तो घर वाले उसे रात में जिला अस्पताल लेकर आये। मंगलवार सुबह में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
