एफआईआर की विवेचना रिपोर्ट गायब होने के मामले में परिवाद दायर - Pratapgarh Samachar

Breaking

बुधवार, 15 नवंबर 2017

एफआईआर की विवेचना रिपोर्ट गायब होने के मामले में परिवाद दायर

प्रतापगढ़/अंतू: धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर के जाँच की फाइनल रिपोर्ट गायब होने पर पीड़िता ने कोर्ट में पुलिस के खिलाफ परिवाद दायर किया। एसपी व चार अन्य का नाम परिवाद में। कोर्ट नर 16 नवम्बर की तारीख दिया।
   नगर कोतवाली में अंतू थाना क्षेत्र के सुखनीपुर बझान निवासी लक्खी देवी पत्नी बाबूलाल ने अपने ही गाँव के सुनील कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा किया था। जिसकी विवेचना के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दिया था। इस रिपोर्ट की पुनर्विवेचना सीओ सिटी ने एसपी के आदेश पर किया और उन्होने भी फाइनल रिपोर्ट लगा दिया। पीड़िता का आरोप है पुलिस ने दबंगो से मिली भगत के कारण रिपोर्ट गायब कर दिया और कोर्ट में पेश ही नही किया। मामले में निष्पक्ष जाँच के लिये लक्खीदेवी ने हाईकोर्ट में अपील किया था, जहाँ हाईकोर्ट ने पुलिस को एक माह के भीतर जाँच रिपोर्ट को जिला न्यायालय में जमा करने का आदेश दिया था, लेकिन तब भी पुलिस ने रिपोर्ट नही दिया तो लक्खीदेवी ने एसपी शगुन गौतम, सीओ सिटी आशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली आदित्य सिंह, कार्यालय प्रभारी सीओ सिटी और आरोपित सुनील कुमार के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर किया है। कोर्ट ने परिवाद दर्ज करके 16 नवम्बर की नगर कोतवाली स रिपोर्ट तलब किया है।